Header Ad

Raveena Tandon Padma Shri Award : बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को राष्ट्रपति मुर्मू से मिला पद्मश्री सम्मान।

बॉलीवुड की जानीमानी अदाकारा रवीना टंडन को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान बीते दिन राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने हाथ से राष्टपति भवन मे वितरित किये थे। जिसमे यह अवार्ड रवीना टंडन को भी दिया गया। विश्व विख्यात न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर एकाउंट से इस वाक़िये का वीडियो शेयर किया है जिसमे द्रोपती मुर्मू रवीना टंडन को पद्मश्री से सम्मानित करती नजर आ रही है। बता दे की एक्ट्रेस रवीना को यह सम्मान सिनेमाजगत मे दिये गए योगदान के लिए दिया गया है। वीडियो मे देखा जा सकता है की एक्ट्रेस इंडियन ट्रेडिशनल लुक मे साडी पहनकर यह सम्मान लेने के लिए पहुंची थी। 

Raveen Tandon Padma Shri Award

एक्ट्रेस रवीना टंडन का फिल्मी करियर 


एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इंडियन सिनेमा मे अपने करियर की शुरुआत 1991 मे आई एक्शन फिल्म 'पत्थर के फूल' से की थी। और इसके लिए उन्हे फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नही देखा और दिलवाले, मोहरा, अंदाज अपना अपना जैसी सुपरहिट फिल्में दी। कई फिल्मों मे क्रिटिक्स ने भी इनकी एक्टिंग स्किल को सराहा था। हाल ही मे रवीना ने इंडिया की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 मे भी काम किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस पिछले साल नेटफ्लिक्स की 'अरण्यक' वेबसीरीज से ओटीटी पर भी अपना डेब्यू की कर चुकी है। आने वाली फिल्मों की बात करे तो रवीना अपकमिंग फिल्म 'घुड़चडी' मे संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आयेगी। 


Top Post Ad

Below Post Ad