Header Ad

Upcoming Bollywood Movies In June 2022 : इस जून के महीने में ये फिल्मे तोड़ेंगी सारे रिकॉर्ड

Upcoming Bollywood Movies In June 2022 : अपकमिंग बॉलीवुड मूवी 

Upcoming Bollywood Movies In June 2022


Upcoming Bollywood Movies : इस महीने सिनेमाघरों मे फिल्मों की बाढ़ आने वाली है क्योंकि इस जून के महीने मे बड़ी बड़ी फिल्में बड़े पर्दो पर दस्तक देने वाली है तो चलिए जान लेते है की आखिर वो कौन कौन सी फिल्में है जो इस महीने मे आपका फुल मनोरंजन करने वाली है -


1. Janhit Mein Jaari


जनहित मे जारी एक हिंदी भाषा की अपकमिंग मूवी है | जिसमे आपको एक जबरदस्त कॉमेडी ड्रामा देखने मिलेगा इस मूवी मे प्रसिद्ध बॉलीवुड एक्ट्रेस नुश्रत भरूचा मुख्य किरदार निभा रही है | नुश्रत फिल्म के अंदर एक सेल्स गर्ल बनी हुई है जो कोंडम का व्यापार चलाती है लोगों को इसके प्रति जागरूक भी करती है | सपोर्टिंग कास्ट मे अनुध सिंग, परितोष त्रिपाठी, अन्नू कपूर,पावैल गुलाटी और विजय राज जैसा टैलेंट फिल्म का असरदार हिस्सा बनने वाले है इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतु सिंह ने किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर कमलेश भानुशाली है |


Janhit Mein Jaari Release Date - 10 June 2022


2. Ardh


अर्ध ज़ी 5 की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसमे बॉलीवुड के विशेष कलाकार राजपाल यादव मुख्य किरदार निभा रहे है यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाती है जो अपनी आँखों मे एक्टर बनने का सपना लिए बड़े शहर मे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दर दर की ठोकरे खाता है | फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट मे आपको रुबिना डैलिक, हितेन तेजवानी, कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार नजर आने वाले है जबकि इस फिल्म का लेखन और निर्देशन पलाश मूचाल ने किया है |


Ardh Movie Release Date - 10 june 2022


3. Nikamma


निकम्मा एक अपकमिंग फिल्म है जो की रोमांटिक और एक्शन ड्रामा फिल्म होने वाली है फिल्म के अंदर शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दसानी और शर्ली शेटिया मुख्य भूमिका निभा रही है | सपोर्टिंग कास्ट मे समीर सोनी, शान कक्कड़, दीपराज राणा जैसे कलाकार नजर आने वाले है | निकम्मा एक साउथ फिल्म 'एमसीए' की हिंदी रीमेक है जिसका निर्देशन

शब्बीर खान ने किया है | कहानी मे एक निकम्मा लड़का अपनी भाभी को न्याय दिलाने के लिए शहर के सबसे बड़े गुंडे से अकेला ही भिंड जाता है |


Nikamma Release Date - 17 june 2022


4. Khuda Hafiz Chapter 2


खुदा हाफिज बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म है यह एक हिन्दी भाषी फिल्म है जिसका पहला पार्ट साल 2020 मे रिलीज़ हो चुका है और अब इसका दूसरा पार्ट भी रिलीज़ के लिए तैयार है फिल्म मे अभिनेता विधुत जामवाल मुख्य भूमिका निभा रहे है सपोर्टिंग कास्ट मे शिवलिका ओबेरॉय, ज़ोहब् खान,

और दानिश हुसैन इनका साथ देते नज़र आयेंगे यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन और लेखन फारूक कबीर ने किया है जबकि इस फिल्म को अभिषेक पाठक ने निर्मित किया है |


Khuda Hafiz 2 Release Date - 17 june 2022


5. Forensic


फॉरेंसिक ज़ी5 की अपकमिंग फिल्म है जो की एक बेहतरीन साइकोकोलॉजिकल् थ्रिलर फिल्म होने वाली है इसमे आपको मुख्य किरदार के रूप मे विक्रांत मेस्सी और राधिका आप्टे नजर आने वाले है सपोर्टिंग कास्ट मे प्राची देसाई, रोहित रॉय, सुब्रत दत्तादत्ता फिल्म का अहम हिस्सा होंगे जबकि इस फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है | फिल्म मे मसूरी की एक महिला पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट एक सीरियल किलर के केस को सुलझाने के लिए एक साथ काम करेंगे |


Forensic Movie Release Date - 24 June 2022


6. Jug Jugg Jeeyo


जुग जुग जियो एक हिंदी भाषा की अपकमिंग फिल्म है जिसमे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री कियारा अडवाणी मुख्य किरदार निभा रही है इन दोनों के अलावा अनिल कपूर, नीतू कपूर, प्रजकता कोली और मनीष पॉल भी फिल्म का अहम हिस्सा है। फिल्म का निर्देशन राज मेहता द्वारा किया गया है जबकि फिल्म का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने किया है यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है जिसकी कहानी एक मजेदार पति पत्नी और उनके परिवार के इर्द गिर्द घूमने वाली है ।


Jug Jugg Jeeyo Release Date - 24 june 2022


7. Sherdil


शेरदिल अपकमिंग फिल्म है जो की एक बायोपिक होने वाली है फिल्म मे प्रसिद्ध कलाकार पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका निभा रहे है। सपोर्टिंग कास्ट मे नीरज कबि और सयानी गुप्ता पंकज त्रिपाठी का फुल सपोर्ट करेंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है जबकि इसका निर्माण टी सीरीज और रिलायंस इंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित होने वाली है जिसमे गंगाराम नाम के एक आदमी को केंद्र मे रखा गया है।

 

Top Post Ad

Below Post Ad