Header Ad

Upcoming Web Series In June 2022 : जून में रिलीज होने वाली ये वेब सीरीज भूलकर भी मत छोड़ना

Upcoming Web Series In June 2022 - इस जून के महीने में ये 5 वेब सीरीज जरूर देखना

Upcoming Web Series In June 2022


Upcoming Web Series : इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्मस का माहौल काफी गर्म होने वाला है क्योंकि जून के पूरे महीने मे कई चर्चित वेबसीरीज के अगले सीजन और कुछ नई नई वेबसीरीज ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है| इसके अलावा सिनेमाघरों मे भी गर्मी बढ़ने वाली है क्योंकि यहा पर भी कुछ ऐसी फिल्में रिलीज़ होने वाली है जिनका इंतजार हमने काफी समय से किया है तो चलिए जान लेते है की आखिर वो कौन कौन सी वेबसीरीज है जो इस महीने रिलीज़ होने जा रही है 


1. Aashiqana ( आशिक़ाना )


आशिकाना Disney Plus Hotstar का अपकमिंग शो है जो एक रोमांटिक थ्रिलर शो होने वाला है | इसमे आपको अच्छा खासा सस्पेंस भी देखने को मिलेगा  इस शो का निर्देशन गुल खान ने किया है जबकि इसमे जैन इबाद खान और खुशी दुबे लीड रोल मे नजर आने वाली है ट्रेलर काफी जबरदस्त है जिसमे साफ पता चलता है की इस शो की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द गिर्द घूमने वाली है |


Aashiqana Web Series Release Date - 6 june 2022



2. Code M Season 2 ( कोड एम् सीजन 2 )


कोड एम Voot की सबसे चर्चित मिलिट्री ड्रामा और थ्रिलर वेबसीरीज है जिसका दूसरा सीजन बहुत जल्द आने वाला है | कोड एम सीजन 2 का निर्देशन अक्षय चौबे और बलजीत सिंह चड्डा ने किया है जबकि इसमे जेनिफर विंगेट और तनुज वीरवानी मुख्य भूमिका मे होंगे | इस नये सीजन के अंदर मेजर मोनिका एक नये केस को सुलझाते हुए नजर आने वाली है | सीरीज का ट्रेलर काफी दमदार है जो दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा देता है |


Code M Season 2 Release Date - 9 june 2022



3. The Broken News ( द ब्रोकन न्यूज़ )


द ब्रोकन न्यूज़ Zee5 की अपकमिंग वेबसीरीज है जो एक क्राइम थ्रिलर सीरीज होने वाली है सीरीज का निर्देशन विनय वैकुल ने किया है जबकि इसमे सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत अहम भूमिकाओं मे नजर आने वाले है | सीरीज मे एक मीडिया चैनल को दिखाया जायेगा और सीरियल मे कैमरे के पीछे कई सारी कहानीया दिखाई जायेगी जिसके बारे मे ज्यादातर लोग नही जानते है


The Broken News Release Date - 10 june 2022



4. Cyber Vaar ( साइबर वॉर )


साइबरवार Voot की अपकमिंग भारतीय वेबसीरीज है जिसमे आपको क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस का तड़का देखने मिलेगा | सीरीज मे आपको मोहित मलिक और सनाया ईरानी मुख्य भूमिकाओं मे नजर आने वाले है | टाइटल से साफ पता चलता है की इस सीरीज की कहानी साइबरक्राइम के इर्द गिर्द घूमने वाली है | इस सीरीज मे दिखाया जायेगा की साइबर क्राइम से कैसे कैसे लोग प्रभावित होते है और अपना सबकुछ गवा देते है |


Cyber Vaar Web Series Release Date - 10 june 2022



5. She Season 2 ( शी सीजन 2 )


शी Netflix की एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा वेबसीरीज है जिसका दूसरा सीजन बहुत जल्द आने वाला है सीरीज का निर्देशन आरिफ अली और अविनाश दास द्वारा किया गया है जबकि अदिति पोहनकर सीरीज के मुख्य किरदार मे होंगी | इस सीरीज मे अदिति एक अंडर कवर कांस्टेबल भूमिका के किरदार मे होंगी | सीरीज का ट्रेलर काफी शानदार है अगर आपने इसका पहला सीजन देखा है तो ट्रेलर देखने के बाद आपकी उत्सुकता सीरीज को लेकर डबल हो जायेगी |


She Season 2  Release Date - 17 June 2022


तो दोस्तों आपको अपकमिंग वेबसीरीज की जानकारी कैसी लगी कॉमेंट सेक्शन मे जरूर बतैयेगा और हर महीने ऐसी ही अपकमिंग वेबसीरीज की जानकारी सबसे पहले जानने के लिए नोटिफिकेशन वेल आइकॉन को प्रेस करे ताकि हमारी अपडेट आप तक आसानी से पहुँच सके | 



Top Post Ad

Below Post Ad