Bipasha Basu Pregnency : शादी के 6 साल बाद 43 साल की उम्र मे बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हो गई है। ये खबर 29 जुलाई को ही एक सूत्र के हवाले पता चल चुकी थी लेकिन इस खबर पर बिपाशा की तरफ से कोई रिएक्शन न मिलने की वजह से लोगों को इस खबर पर बिल्कुल भी भरोसा नही हुआ लेकिन अब इसी खबर की पुष्टि बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने कर दी है। बिपाशा बसु की बेबी बम्प के साथ कुछ फोटोस् निकलकर सामने आई है। बिपाशा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिनमे बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही है। इन तस्वीरों मे बिपाशा बसु अपना बेबी बम्प भी दिखा रही है। बिपाशा ने इन फोटोस् के साथ एक पोस्ट भी लिखी जिसमे उन्होंने लिखा की 'एक नया टाइम एक नई अवस्था और एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी मे एक नया शेड जोड़ दिया है जो पहले से भी ज्यादा कंप्लीट लग रहा है।' बिपाशा ने आगे लिखा 'हमने अलग अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक दूसरे से मिले तब से हम साथ है। दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है जो हमे अनफेयर लगता है। इसलिए हम जल्द ही दो से तीन होने वाले है।'
बड़े लंबे समय अंतराल के बाद बिपाशा बसु बनेगी माँ
बता दे की बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने से 3 साल छोटे करण सिंह ग्रोवर के साथ 2016 मे शादी रचाई थी। करण और बिपाशा की मुलाकात साल 2015 मे 'अलोन' नामक फिल्म के सेट पर हुई थी। धीरे धीरे दोनो की मुलाकाते प्यार मे बदलने लगी जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। इन दोनों की शादी के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे की दोनों बहुत जल्द पैरेंट्स बन जायेंगे। लेकिन ये फैसला लेने मे करण और बिपाशा ने लंबा वक्त ले लिया। शादी के बाद बिपाशा ने फिल्मों मे काम करना छोड़ दिया