Header Ad

Upcoming Web Series And Movies October 2022 : पूरे महीने होगी कंटेंट की बारिश जानिए क्या क्या होने वाला है रिलीज़

Upcoming Webseries And Movies In October 2022 : पूरे महीने होगी कंटेंट की बारिश डाले एक नजर। 


Upcoming Web Series And Movies 2022


Upcoming Web Series And Movies : अक्टूबर का पूरा महिना वेबसीरीज और फिल्म प्रेमियों के लिए बहुत ही रोमांचक महिना होने वाला है क्योंकि इस महीने ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक कई बड़ी फिल्में और वेबसीरीज रिलीज़ होने जा रही है। अगर आप इस महीने रिलीज़ होने जा रही फिल्मों और वेबसीरीज का पता लगाने के लिए यहाँ आये है तो आप सही जगह पर है इस लिस्ट मे हमने ज़ी5, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो इंडिया, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनिलिव और सिनेमाघरों मे रिलीज़ होने जा रही सभी छोटी बड़ी फिल्मों को कवर किया है। तो अगर आप आने वाली फिल्मों की पूर्ण जानकारी लेना चाहते है तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। 


1. The Ghost 


'द घोस्ट' तेलुगु भाषा की अपकमिंग मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म है जिसमे आपको साउथ स्टार अक्कीनेनी नागार्जुन विक्रम की मुख्य भूमिका मे नजर आने वाले है इस फिल्म का निर्देशन प्रवीन सतारू ने किया है जबकि श्री वेंकटेश्वरा फिल्म के निर्देशक है। कहानी की बात करे तो इसमे विक्रम अपनी बहन को बचाने के लिए अंडरवर्ल्ड से टक्कर देते नजर आयेंगे। अक्कीनेनी नागार्जुन के अलावा सोनल चौहान , गुल पनाग और अनिखा सुरेंद्रन भी फिल्म का अहम हिस्सा होने वाले है। 


The Ghost Movie Release Date :


अक्कीनेनी स्टारर यह फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज़ होगी। 


2. God Father 


'गॉडफादर' मेगास्टार चिरंजीवी और सलमान खान की मोस्ट अवेटेड पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसमे चिरंजीवी आपको ब्रम्हा नाम के एक पॉवरफुल व्यक्ति के किरदार मे नजर आने है फिल्म मे आपको सलमान खान भी उनके छोटे भाई के किरदार ब्रम्हा का साथ देते नजर आयेंगे बता दे की इस फिल्म का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। कहानी की बात करे तो कहानी ब्रम्हा नाम के एक ताकतवर इंसान की है जो सीएम की कुर्सी के दावेदार है लेकिन समस्या यह है की विरोधी पार्टियां किसी भी हाल मे ब्रम्हा को सीएम की कुर्सी पर नही देखना चाहते है अब आगे क्या होगा ये तो आपको फिल्म रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। वैसे नयनतारा, जगन्नाथ पुरी और सत्या देव भी इस फिल्म का अहम हिस्सा बनने वाले है। 


Godfather Movie Release Date :


मेगास्टार चिरंजीवी और सलमान खान की यह फिल्म 5 अक्टूबर को पैन इंडिया सिनेमाघरों मे रिलीज़ होगी 


3. Maja Ma 


'मजा मा' अपकमिंग फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसमे माधुरी दीक्षित एक मिडिल क्लास हाउसवाइफ पल्लवी पटेल की भूमिका मे नज़र आने वाली है इनके अलावा फिल्म मे ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, गजराज राव, शीबा चड्ढा और श्रृष्टि श्रीवास्तव भी अहम किरदारों मे नजर आने वाली है। कहानी पल्लवी पटेल नाम की एक मिडिल क्लास औरत की है जो डांस और कूकिंग मे फेमस होती है उनके बेटे तेजस को एनआरआई लड़की से प्यार हो जाता है। अब कहानी मे आगे क्या होगा ये तो रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। 


Maja Ma Movie Release Date :


माधुरी दीक्षित स्टारर यह फिल्म 6 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। 


4. Good Bye 


'गुडबाय' अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंधाना स्टारर अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इन दोनों के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, आशीष विधार्थी, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता जैसे कलाकारों की टोली अहम भूमिकाओं मे नजर आने वाली है। फिल्म की कहानी हजारों सालों से समाज मे चले आ रहे नियम कानूनों और कुरीतियों पर प्रकाश डालती है। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। 


Goodbye Movie Release Date :


अमिताभ बच्चन और रश्मिका मांधाना की यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज़ की जायेगी। 


5. Hindutva Chapter One 


हिंदुत्व चैप्टर वन एक आशीष शर्मा स्टारर अपकमिंग फिल्म है जिसमे आपको सोनारिका भदोरिया और अंकित राज भी अहम किरदारों मे देखने मिलेंगे कहानी की बात करे तो कहानी भरत नाम के कॉलेज स्टूडेंट की है जो यूनिवर्सिटी इलेक्शन मे खड़ा होता है और देश के खिलाफ उठने वाली अवाजो को दबाने का काम करता है। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन करण राजदान ने किया है जबकि इसे जैकारा फिल्मस के बैनर तले निर्मित किया गया है। 


Hindutva Chapter One Release Date :


यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज़ की जायेगी। 


6. Chakki 


चक्की अपकमिंग ड्रामा मूवी है जिसमे राहुल भाट विजय नाम के लड़के की मुख्य भूमिका मे नजर आने वाले है। विजय एक आम आदमी है जो चक्की से आटा पीसकर शहर मे गुजर बसर कर रहा होता है लेकिन बिजली के अभाव के कारण उसे बहुत सारी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है अब विजय अपने गाँव की जरूरत और अपनी चक्की को चलाने के लिए गाव मे बिजली की समस्या का समाधान कैसे करता है ये आपको फिल्म रिलीज के बाद पता चलेगा। राहुल भाट के अलावा फिल्म मे प्रिया बापत भी नजर आने वाली है जो विजय की प्रेमिका की भूमिका मे होंगी। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन सतीश मुंडा ने किया है। 


Chakki Movie Release Date :


फिल्म चक्की हिंदी भाषा मे 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज़ होगी। 


7. Nazar Andaaz 


नजर अंदाज बॉलीवुड की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा मूवी है जिसमे आपको कॉमेडी के साथ इमोशनल टच देने की कोशिश भी की गई है। फिल्म के अंदर आपको कुमुद् मिश्रा, अभिषेक बनर्जी, और दिव्या दत्ता मुख्य किरदारों मे देखने मिलेगी कहानी की बात करे तो कहानी एक 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की है जो आँखो से अंधा है लेकिन वो सब कुछ दुबारा से महसूस करना चाहता है जो उसने अपनी जवानी मे किया था। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन विक्रांत देशमुख ने किया है। 


Nazar Andaaz Movie Release Date 


अभिषेक बनर्जी स्टारर यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। 


8. Code Name Tiranga 


यह बॉलीवुड की अपकमिंग एक्शन ड्रामा मूवी है जिसमे आपको हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका मे नजर आने वाले है। कहानी की बात करे तो कहानी देश के एक निडर जासूस की है जो अपने देश की रक्षा के लिए बड़े बड़े बलिदान देने से भी पीछे नही हटेगा। इस फिल्म मे आपको परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू के अलावा शरद केलकर और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों मे देखने मिलेंगे दोस्तों इस फिल्म के क्रियेटर भूषण कुमार है। 


Code Name Tiranga Movie Release Date : 

कोड नेम तिरंगा आपको 14 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों मे देखने मिल जायेगी। 


9. Docter G


डॉक्टर जी एक अपकमिंग मेडिकल कैंपस कॉमेडी ड्रामा मूवी है जिसमे आपको आयुष्मान खुराना उदय गुप्ता नामक मेडिकल स्टूडेंट के रोल मे नजर आने वाले है कहानी एक मेडिकल कॉलेज की है जहा पर उदय गुप्ता प्रथम वर्ष के स्टूडेन्ट के रूप मे प्रवेश करते है लेकिन समस्या ये हो जाती है उनके साथ की वो ऑर्थोपेडिक फील्ड मे विशेषज्ञता चाहते थे न चाहते हुए उन्हे स्त्री विशेषज्ञ वर्ग मे डाल दिया जाता है अब उदय इस वर्ग से निकलकर दूसरे वर्ग मे जाने के लिए संघर्ष करते है। बता दे की फिल्म मे रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह भी अहम किरदारों मे नजर आने वाली है फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है। 


10. Good Bad Girl


गुडबेडगर्ल सोनिलिव की अपकमिंग ड्रामा वेबसीरीज है जिसकी कहानी माया अहुजा नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द घूमने वाली है माया अहुजा एक बहुत ही चालाक लड़की है जिसे झूट बोलने मे महारथ हासिल है। अब सीरीज मे देखना ये होगा की माया अहुजा अपने झूठ के चक्रव्यु मे किन किन को बर्बाद करेगी। बता दे की समृधि देवान इस सीरीज के लीड रोल यानी की माया अहुजा की भूमिका मे नजर आने वाली है इनके अलावा गुल पनाग, वैभव राज, शीबा चड्ढा और राजेंद्र सेठी भी इस सीरीज का अहम हिस्सा होने वाले है। बता दे की इस सीरीज के निर्देशक विकास बहल है। 


Goodbadgirl Webseries Release Date 


यह सीरीज 14 अक्टूबर को सोनिलिव पर रिलीज होगी। 










Top Post Ad

Below Post Ad