Header Ad

Upcoming Web Series And Movies November 2022 : इस महीने होने वाला है फिल्मों और वेबसीरीज का महोत्सव ।

Upcoming Webseries And Movies In November 2022 : इस महीने होने वाला है फिल्मों और वेबसीरीज का महोत्सव जाने क्या क्या होने वाला है रिलीज़।

 

Upcoming Webseries And Movies 2022


Upcoming Webseries And Movies : पूरे महीने होगी कंटेंट की बारिश डाले एक नजर। नवम्बर का पूरा महिना वेबसीरीज और फिल्म के लिहाज से बहुत ही रोमांचक महिना होने वाला है क्योंकि इस महीने ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक कई बड़ी फिल्में और वेबसीरीज रिलीज़ होने जा रही है। अगर आप इस महीने रिलीज़ होने जा रही फिल्मों और वेबसीरीज का पता लगाने के लिए यहाँ आये है तो आप सही जगह पर है इस लिस्ट मे हमने ज़ी5, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो इंडिया, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, सोनिलिव और सिनेमाघरों मे रिलीज़ होने जा रही सभी छोटी बड़ी फिल्मों को कवर किया है। तो अगर आप आने वाली फिल्मों की पूर्ण जानकारी लेना चाहते है तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े। 


1.Breathe : into The Shadows Season 2


यह प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब श्रृंखला मे से एक है जिसमे बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका दी है। इनके अलावा अमित साध, नित्या मेनन, सैयामी खेर और नवीन कस्तुरिया भी सीरीज के अहम किरदारों मे होंगे। यह एक डार्क थ्रिलर सीरीज है जिसका निर्देशन मयंक शर्मा ने किया है। कहानी की बात करे तो कहानी एक बार फिर वही से शुरू होगी जहां पर पहले सीजन मे खत्म हुई थी। लेकिन इस बार कबीर सावंत की लड़ाई किसी और के साथ नही बल्कि विक्टर नाम के चालाक अपराधी से होगी जो सबके बीच रहकर कारनामो को अंजाम देता है। 


Breathe Season 2 Release Date : 

अभिषेक बच्चन स्टारर यह सीरीज 9 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जायेगी। 


2. Tanaav 


तनाव सोनिलिव की अपकमिंग क्राइम ड्रामा, थ्रिलर वेबसीरीज है। जिसमे आपको अभिनेता अर्बाज खान, समीर नायर, मानव विज, रजत कपूर, सुमित कौल और सिद्धांत खैतन अहम भूमिकाओं मे नजर आने वाले है बता दे की इस सीरीज का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है जबकि एप्लॉउस इंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे निर्मित किया गया है सीरीज की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर वर्षों से चले आ रहे तनाव पर आधारित होने वाली है। 


Tanaav Webseries Release Date :

यह सीरीज सोनिलिव पर 11 नवम्बर से स्ट्रीम की जायेगी। 


3. Mukhbir : The Story Of A Spy 


मुखबिर जी5 की अपकमिंग स्पाई थ्रिलर सीरीज होने वाली है। जिसमे प्रकाश राज, जैन खान, आदिल हुसैन, हर्ष छाया, सत्यदीप मिश्रा और बरखा बिष्ट जैसे टैलेंटेड कलाकार मुख्य भूमिका देंगे। बता दे की इस सीरीज का निर्देशन शिवम नायर और जयप्रसाद देसाई ने किया है। कहानी की बात करे तो सीरीज मे दिखाया जायेगा की एक भारतीय जासूस महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल करने, पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों के साथ एक बंधन बनाने और भारत के खिलाफ युद्ध को रोकने के उद्देश्य से लाहौर में प्रवेश करता है।


Mukhbir Webseries Release Date :

यह वेबसीरीज 11 नवम्बर से जी4 पर स्ट्रीम की जायेगी। 


4. Monica O My Darling 


'मोनिका ओ माय डार्लिंग' नेटफ्लिक्स की अपकमिंग क्राइम कॉमेडी थ्रिलर मूवी है। जिसमे बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, हुमा कुरेशी और राधिका आप्टे ने मुख्य भूमिका दी है। इनके अलावा शिकंदर् खैर, सुकंत गोयल और जयन मैरी भी अहम किरदारों मे नजर आने वाले है। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। कहानी की बात करे तो फिल्म की कहानी एक मर्डर के इर्द गिर्द घूमने वाली है। जिसमे एक युवा असली मर्डर को अंजाम देने के लिए झूठमूठ के मर्डर का प्लान बनाता है और पुलिस को गुमराह करता है। 


Monica O My Darling Movie Release Date : 

राजकुमार राव स्टारर् यह फिल्म 11 नवम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जायेगी। 


5. Rocket Gang 


'रॉकेट गैंग' एक अपकमिंग कॉमेडी हॉरर थ्रिलर मूवी है जिसमे आदित्य सियाल, निकिता दत्ता, सहज सिंह चहल, मोक्षदा जैखानी, दीपाली बोर्कर, जयश्री गोगोई और तेजस वर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। बता दे की इस फिल्म का निर्देशन बोस्को लेस्ली मार्टिश ने किया है। फिल्म की कहानी वण्डर विला नामक एक महल के इर्द गिर्द सेट की गई है जिसमे 5 छोटे भूतों का राज है जो महल मे मजे करने आये कुछ लोगों पर अपनी हुकूमत चलाते है और मनमर्जी काम कराते है। 


Rocket Gang Movie Release Date : 

आदित्य सियाल स्टारर् यह फिल्म 11 नवम्बर को सिनेमाघरों मे रिलीज़ की जायेगी। 



Top Post Ad

Below Post Ad