Header Ad

Cirkus Box Office Collection In Hindi: बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी के सर्कस का नही दिखा कोई असर जानिए कितने करोड़ कमाए

Cirkus Box Office Collection : बॉक्स ऑफिस पर रोहित शेट्टी के सर्कस का नही दिखा कोई असर जानिए 2 दिन मे कितने करोड़ कमाए


Cirkus Movie Box Office Collection


Cirkus Box Office Collection : '83' और जयेशभाई जोरदार के बाद रणवीर सिंह की एक और फिल्म हुई फ्लॉप जानिए पहले और दूसरे दिन कितना रहा 'सर्कस' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

दोस्तों बीते शुक्रवार को रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म सर्कस सिनेमाघरों मे रिलीज़ हुई थी इस फिल्म मे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा, जैकलिन फर्नांडीस, पूजा हेगड़े सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका मे है। बता दे की फिल्म सर्कस काफी दिनों से चर्चा मे थी और मेकर्स द्वारा रिलीज़ से पहले इसे लेकर अच्छा खासा हाइप बनाया गया था और फिल्म के प्रोमोशन मे भी कोई कमी नही थी इसके बाबजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुह के बल धड़ाम से गिरती नजर आ रही है। सर्कस जानेमाने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का प्रोजेक्ट है तो उनकी पिछली फिल्मों को देखते हुए दर्शकों द्वारा कयास लगाए जा रहे थे की इस फिल्म के अन्दर कुछ अच्छा कुछ नया देखने मिलेगा लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ सिनेमाघरों मे रिलीज़ होने के बाद से ही यह फिल्म काफी धीमी और सुस्त चल रही है। बता दे की पूरे भारत मे पहले दिन सर्कस ने काफी कम कमाई के साथ शुरुआत की लेकिन दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस मे हल्की फुल्की बढ़त मिली थी।


रोहित शेट्टी की फिल्म को मिली इतनी कम ओपनिंग


रोहित शेट्टी बॉलीवुड का वह नाम है जिनकी फिल्में अक्सर बम्पर ओपनिंग के लिए जानी जाती है लेकिन सर्कस ने 2022 मे रोहित शेट्टी के करियर पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कराया है। क्रिटिक्स के बाद यह फिल्म दर्शकों को लुभाने मे भी नकामयाब रही। क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 3 करोड़ 16 लाख रुपये की कमाई की थी जो की बहुत कम है अक्षय कुमार के बाद रणवीर सिंह दूसरे ऐसे अभिनेता बन चुके है जिनकी लगातार तीसरी फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर है। दूसरे दिन की कमाई की बात करे तो कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन महज 6 करोड़ 75 लाख रुपय का कलेक्शन किया है। जोकि पहले दिन की कमाई के आकड़ों से कुछ ज्यादा नही है। सभी रिपोर्ट को देखते हुए कहा जा सकता है की रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस कछुये की चाल से आगे बढ़ रही है। लेकिन हो सकता है की क्रिसमस के अवसर पर सर्कस के कलेक्शन मे अधिक बढ़ोत्तरी देखने मिले।


Cirkus Box Office Collection Day 1 -

3 करोड़ 16 लाख 


Cirkus Box Office Collection Day 2 -

6 करोड़ 75 लाख 


Cirkus Box Office Collection Day 3 -


Cirkus Box Office Collection Day 4 - 


Cirkus Box Office Collection Day 5 -






Top Post Ad

Below Post Ad