Header Ad

Top 10 Best Bollywood Movies 2023 : पैसा और टाइम दोनों ही बर्बाद नही होने देंगी बॉलीवुड की यह दमदार फिल्में

कोई अच्छी सी बॉलीवुड मूवी देखना चाहते हो लेकिन ढूढने से भी नही मिल रही चलिए मे बताता हू आपको Top 10 Bollywood Movies 2023 जिनमे आपको कॉमेडी, एक्शन, क्राइम, और सस्पेंस जैसे अलग अलग जायके का स्वाद चखने मिलेगा। इनमे से कुछ फिल्में आपको ओटीटी प्लेटफोर्मस् पर देखने मिल जायेंगी।

Best Bollywood Movies 2023

 Best Bollywood Movies 2023

1. Chhatriwali


छ्त्रीवाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह की कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमे कॉमेडी के साथ ही साथ सोशल मैसेज भी देने की कोशिश की गई है। कहानी सान्या ढींगरा नाम की एक लड़की के इर्द गिर्द लिखी गई है जो एक केमिस्ट्री जिनियस है। लेकिन नौकरी के अवसरों मे कमी होने की वजह से उसे एक कंडोम टेस्टर की जॉब मजबूरी मे करनी पड़ती है। जो काम शुरू मजबूरी मे शुरू किया था उसका महत्व जानने के बाद सान्या निकल पड़ती है बच्चो को सेक्स एजुकेशन का ज्ञान पेलने लेकिन यह काम उसके लिए इतना आसान नही होता। अब कौन कौन सी समस्या है जो सान्या के सामने आती है। यह आपको फिल्म मे देखना होगा। इसे आप जी 5 पर देख सकते है। 


2. Kuttey 


हाल ही मे रिलीज़ हुई बॉलीवुड की डार्क एक्शन और थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी को कुछ पुलिस अफसरों और कुछ गैंगस्टर के बीच चलने वाली नोक झोक पर आधारित है लेकिन ट्विस्ट यह की पुलिस वाले ईमानदारी की जगह बेईमानी को अपना धर्म मानते है। सबके मन मे पैसों का लालच और अपनी अपनी जरूरत होती है। इतने मे पता चलता है की पैसे से भरी एक एटीएम वेन शहर से गुजरने वाली है तभी दोनों पार्टियां (गैंगस्टर और पुलिस) वेन को लूटने का प्लान बनाते है अब आपको देखना होगा की चूहें बिल्ली के इस खेल मे कैश किसके हाथ लगेगा फिल्म मे आपको अर्जुन कपूर, तब्बू, कोनकोना सेन शर्मा, राधिका मदान और नसरुद्दीन शाह जैसे दमदार कलाकार मुख्य भूमिकाओं मे देखने मिलेंगे। 


3. Pathaan


पठान बॉलीवुड मे अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है जिसका क्रेज़ भारत मे ही नही पूरी दुनिया मे देखने मिला है। यह एक स्पाई ड्रामा फिल्म है जिसमे आपको दमदार एक्शन भी देखने मिलेगा। कहानी सालों से गायब एक स्पाई एजेंट की है जो अपने देश को बचाने के लिए मौत के मुह से बाहर आ जाता है। इसमे दिखाया जाता है की एक तेजतरार क्रिमिनल जिम रक्तबीज नामक वायरस का इस्तेमाल करके इंडिया को बर्बाद करना चाहते है लेकिन ऐसा उसके लिए बिल्कुल भी आसान नही है क्योंकि ऐसा करने से पहले उसे पठान से टकराना होगा अब इन दोनों की टक्कर मे जीत किसकी होगी यह आपको फिल्म मे देखना होगा। फिल्म मे आपको शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल मे देखने मिलेंगे। 


4. Mission Majnu


मिशन मजनू सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंधाना के लीड रोल वाली स्पाई ड्रामा फिल्म है जिसमे एक ऐसे जासूस की कहानी दिखाई गई है जो अपनी जान हथेली पर रखकर पाकिस्तान मे होने जा रहे न्युक्लियर परीक्षण का पता लगाकर उनके इरादों पर पानी फेरने का काम करता है हालाँकि आखिर मे पकड़े जाने पर वह अपने देश के लिए कुर्बान हो जाता है। अब एजेंट पाकिस्तान की न्युक्लियर परीक्षण वाली जगह का पता कैसे लगाता है यह आपको फिल्म मे देखना होगा। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है। 


5. Gandhi Godse Ek Yudh 


यह 26 जनवरी के दिन रिलीज़ हुई ड्रामा फिल्म है। जिसमे आपको दीपक अंतानी ने गांधी की भूमिका और चिन्मय मंडेलकर ने गोडसे की भूमिका अदा की है। पूरी कहानी गांधी और गोडसे की अलग अलग विचारधाराओं पर आधारित फिल्म है जिसमे दिखाया जाता है की अगर ऐसा नही हुआ होता तो क्या होता और ऐसा हुआ होता तो क्या होता। जैसे महात्मा गांधी और गोडसे की मुलाकात कभी नही हुई लेकिन फिल्म में दिखाया गया है की गांधी गोली लगने के बाद बच गए होते तो क्या होता। 


6. Bloody Daddy


'ब्लडी डेडी' ओटीटी पर रिलीज़ हुई एक दिलचस्प एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसमे आपको शाहिद कपूर और संजय कपूर मुख्य किरदारों मे नजर आयेंगे। थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अंडरकवर अफसर सुमेर पर आधारित है जो अपने एक साथी के साथ 50 करोड़ के ड्रग्ज जब्त करने के मिशन पर निकलता है। और जैसे तैसे करके वह ड्रग्ज हासिल करने मे कामयाब भी हो जाता है लेकिन गड़बड़ तब होती है जब यह बात ड्रग माफिया के सरगना सिकंदर को  पता चलती है वह ड्रग्स वापिस पाने के लिए सुमेर के बेटे को किडनेप करता है और बदले मे ड्रग्स की माँग करता है। अब आगे फिल्म मे जो होगा वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। आप इस फिल्म को जियो सिनेमा पर फ्री मे देख सकते है।


7. IB 71 


विद्युत जामवाल अभिनीत यह एक स्पाई ड्रामा फिल्म है जिसमे अनुपम खेर, विशाल जेठवा और फैज़ान खान जैसे कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं मे देखने मिलेंगे। फिल्म की कहानी 1971 की सच्ची घटना पर आधारित है जिसमे दिखाया गया है की कैसे एक भारतीय एजेंट पाकिस्तान और चीन द्वारा मिलकर बनाई गई भारत पर आक्रमण करने की योजना को विफल कर देता है। कैसे यह एजेंट इन दोनों दुश्मन देशों को पटकनी देने मे कामयाब होता है यह आपको फिल्म मे देखना होगा। इस जबरदस्त फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है।


8. Zara Hatke Zara Bachke


'जरा हटके जरा बचके' विक्की कौशल स्टारर् एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी इंदौरी मिडिल क्लास फैमिली के इर्द गिर्द घूमती है जिसमे एक कपल सौम्या दुबे और कपिल दुबे अपने सपने को पूरा करने के लिए क्या कुछ नही करते। सपना वही है जो हर एक मिडिल क्लास फैमिली का होता है जैसे की अपना एक घर हो। इसी सपने को पूरा करते हुए वह परिवार, घर, रिश्तों की अहमियत समझते हुए आगे बढ़ते है। इनकी लाइफ की इस जबरदस्त जर्नी को आप जियो सिनेमा पर देख सकते है। 


9. Jawan 


'जवान' 2023 मे रिलीज़ हुई बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म है जो अब तक बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म मे शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा ने लीड रोल मे काम किया है। इसमे शाहरुख खान आपको डबल रोल मे देखने मिलेंगे। फिल्म की कहानी इंडियन आर्मी के एक जवान और उसके बेटे के इर्द गिर्द घूमती है जो काली नामक आर्म डीलर की नाक मे दम कर देते है और देश के साथ साथ गरीबों को भी इंसाफ दिलाते है। कम शब्दों मे कहे तो जवान एक शानदार फिल्म है जिसे बिना किसी संकोच के आपको देख लेना चाहिए। 


10. The Vaccine War


'द कश्मीर फाइल' के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री एक और नई कहानी लेकर आये है जिसका नाम द वेक्सीन वार रखा गया है। यह एक मेडिकल थ्रिलर फिल्म है जिसमे नाना पाटेकर, अनुपम खेर, मोहन कपूर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, सप्तमी गौड़ा और निवेदिता भट्टाचार्य ने मुख्य भूमिका अदा की है। फिल्म की कहानी कोरोना काल के उस खौफनाक मंजर को दिखाती है जब चारों तरफ तबाही मची थी। इस तबाही को रोकने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने कड़ी तपस्या से वैक्सीन इजात की और लोगों को सुरक्षित किया। फिल्म उन्ही वैज्ञानिकों के संघर्ष को पर्दे पर दिखाती है। 























Top Post Ad

Below Post Ad