Header Ad

Top 5 Webseries And Movies This Week : इस हफ्ते भी चला दर्शकों पर इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जादू।

Top 5 Webseries And Movies This Week : इस हफ्ते भी चला इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जादू जानिए क्या क्या लिस्ट मे

Best Webseries And Movies This Week

इस हफ्ते के टॉप 5 शो और मूवीज मे फर्ज़ी से लेकर शहजादा तक। यमी गौतम की सस्पेंस थ्रिलर मूवी और द नाइट मैनेजर तक इस हफ्ते बहुत कुछ शामिल हुआ है। क्राइम थ्रिलर, लव स्टोरी, एक्शन और एडवेंचर मे इस सप्ताह कुछ न कुछ है इनमे से कुछ फिल्में सीधे सिनेमाघरों मे रिलीज़ हुई तो किसी ने आपके पसंदीदा ओटीटी की तरफ रुख किया है तो चलिए जानते है इस हफ्ते क्या क्या है टॉप लिस्ट का हिस्सा। 


1. Farzi (Webseries) 

IMDB Rating : 8.6

Cast : Shahid Kapoor, Vijay Sethupati, KK Menon, Rashi Khanna, Amol Palekar, Bhuvan Arora Etc. 


फर्ज़ी एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है स्टोरी सनी नाम के लड़के की है जो पेशे से एक आर्टिस्ट है सनी किसी असली चीज की हुबहु कॉपी बना सकता है जिंदगी से परेशान होकर जब उसे लगता है की सीधे उंगली से घी नही निकलेगा तब वह अपनी उंगली टेढी कर लेता है और नकली नोट छापने का काम करने लगता है और अपने इस काम से वह जल्द ही वो सब पा लेता है जो उसे चाहिए था। लेकिन कहानी मे एक शातिर दिमाग अफसर (Vijay Sethupati) की एंट्री होती है जो नकली नोट के गोरखधंधे को तबाह करने के लिए सनी के पीछे पड़ जाता है अब इन दोनों के बीच चूहे बिल्ली का खेल किस हद तक मनोरंजक बन जाता है इसका जवाब आपको प्राइम वीडियो पर ढूँढना होगा। 


2. Lost (Movie) 

IMDB Rating : 6.0

Cast : Yami Goutam, Piaa Bajpai, Neil Bhooplam, Pankaj Kapoor, Rahul Khanna Etc. 


लॉस्ट एक थ्रिलर मूवी है जिसकी कहानी कोलकाता मे सेट है कहानी मे दिखाया जाता है की ईशान नाम का एक दलित लड़का गायब हो जाता है। जिसके बाद ईशान के जीजा और दीदी उसके गायब होने की रिपोर्ट थाने मे दर्ज कराते है। मीडिया मे ईशान के माओवादी होने की ख़बर आती है। जिस कारण पुलिस ईशान को ढूढने की बजाय उसके माँ बाप से पूछताछ के नाम पर बहुत टॉर्चर करते है। दूसरी तरफ कर्तव्यनिष्ट और ईमानदार क्राइम रिपोर्टर विधि साहनी केस की तह तक जाने की कोशिश करती है अब विधि इशान को ढूढने मे कामयाब होंगी या नही यह आपको जी5 पर देखना होगा। 


3. The Night Manager (Webseries) 

IMDB Rating : 7.6

Cast : Anil Kapoor, Aditya Roy Kapoor, Sobhita Dhulipala, Tiltoma Shome Etc. 


यह एक क्राइम मिस्ट्री ड्रामा शो है जिसमे आपको आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर लीड रोल मे देखने मिलेंगे सीरीज की कहानी पूर्व नौसैनिक और नाइट मैनेजर शान सेनगुप्ता के इर्द गिर्द घूमती है जिसके निशाने पर शैलेंद्र रुंगटा का खतरनाक गिरोह है जो अवैध रूप से हथियारो की तस्करी करता है। शैलेंद्र रुंगटा की लंका लगाने के लिए पहले शान उसका दिल जीतकर गिरोह मे शामिल होता है। अब शान अपने मंसूबों मे कैसे कामयाब होगा यह आपको सीरीज मे देखना होगा सीरीज दमदार है जिसे आप डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर देख सकते है। 


4. Shehzada (Movie) 

IMDB Rating : 8.9

Cast : Kartik Aryan, Kriti Sanon, Paresh Raval, Manisha Koirala, Ronit Roy, Rajpal Yadav Etc. 


शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरमलू का हिंदी रीमेक है। स्टोरी एक मिडिल क्लास लड़के बंटू (Kartik Aryan) की कहानी है जो बचपन से ही अपने पिता बाल्मीकि से नफरत करता है क्योंकि इन दोनों की आपस मे ज्यादा नही बनती बंटू एक कंपनी मे काम करने जाता है जहाँ उसे पता चलता है की जिंदल परिवार उसका अपना परिवार है और वह जिंदल परिवार का इकलौता शहजादा है। इसके बाद बंटू जिंदल परिवार का प्यार पाने और उनकी रक्षा करने का फैसला करता है अब बंटू अपने परिवार की रक्षा कैसे करता है यह आपको फिल्म मे देखना होगा। कहानी जबरदस्त है जिसमे शहजादा बनकर कार्तिक आर्यन ने चार चाँद लगा दिये है आप इस फिल्म को सिनेमाघरों मे देख सकते है। 


5. Shankuntalam 

IMDB Rating : 7.2

Cast : Samntha Ruth Prabhu, Dev Mohan, Aditi Balan, Mohan Babu


शकुंतलम एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमे समंथा रूथ प्रभु ने मुख्य भूमिका दी है। यह ऋषि विश्वामित्र और मेनका की पुत्री शकुंतला और राजा दुष्यंत की प्रेम कहानी है जिसमे दिखाया जाता है की राजा दुष्यंत एक ऋषि के श्राप के कारण शकुंतला के बारे मे सबकुछ भूल जाता है। जब तक नियति उन्हे एक साथ नही लाती। अब नियति के इस खेल मे राजा दुष्यन्त और शकुंतला की प्रेम कहानी पूरी होगी या नही यह आपको फिल्म मे देखना होगा कहानी लाजवाब है जो आपको आखिर तक बांधकर रखेगी आप इस फिल्म को सिनेमाघरों मे जाकर देख सकते है। 


Top Post Ad

Below Post Ad