Header Ad

Tu Jhoothi Mein Makkar Movie Review : तबाही है रणवीर और श्रद्धा की यह जोड़ी जानिए कैसी रही पूरी फिल्म

Tu Jhoothi Mein Makkar Movie Review : तबाही है रणवीर और श्रद्धा की यह जोड़ी जानिए कैसी रही पूरी फिल्म

Tu Jhoothi mein Makkar Movie Review In Hindi


Tu Jhoothi Mein Makkar Movie : अभिनेता रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर् फिल्म 'तू झूठी में मक्कार' सिनेमाघरों मे रिलीज़ हो चुकी है। दोस्तो इस बदलते जमाने मे रिश्तों की परिभाषा भी काफी बदल चुकी है। एक जमाना था जब लोग रिश्ता बनाते थे तो उस रिश्ते को मरते दम तक निभाते थे। लेकिन आजकल के रिश्तों की नींव स्वार्थ, जरूरत और लालच पर रखी जाती है। जिस कारण इन रिश्तों के बिखरने मे देर नही लगती है एक ऐसे ही झूठे रिश्ते की कहानी है लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म 'तू झूठी में मक्कार' यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसमे श्रद्धा कपूर और रणवीर कपूर ने मुख्य रोल निभाया है। इन दोनों के अलावा मशहूर कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर और हसलीन कौर जैसे कलाकारों की टुकड़ी भी फिल्म मे अहम भूमिका निभाती नजर आई है। 


Ju Jhoothi Mein Makkar Movie Story (तू झूठी में मक्कार फिल्म की कहानी) 


यह एक झूठी लड़की और एक मक्कार लड़के की प्रेम कहानी है जिसमे दोनों को मतलबी प्यार हो जाता है। इस बात की भनक दोनों के परिवार को पड़ती है तो परिवार के लोग शादी के लिए उनकी कुंडलियाँ मिलवाने लगते है। शादी की बात सुनकर दोनों को जोर का झटका लगता है क्योंकि वो शादी के लिए तैयार नही है। इसलिए वह दोनों ब्रेकअप करने का बड़ा फैसला लेते है लेकिन लड़की का मानना है की ब्रेकअप को बुरा बनाकर करने की बजाए कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे लड़के के घरवालों को लगे की लड़की तो ईमानदार है लेकिन अपने लड़के मे ही खोट है। इसके बाद लड़की झूटमूठ के प्यार का नाटक करना शुरू कर देती है लेकिन लड़का इस बात को समझ नही पाता और सीरियस होकर प्यार मे पड़ जाता है। जब लड़के को असलियत पता चलती है तो वह लड़की को सबक सिखाने की ठान लेता है अब इन दोनों के प्यार का आखिरी अंजाम क्या होगा यह आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगा। 


Tu Jhoothi Mein Makkar Movie Review (तू झूठी में मक्कार मूवी रिव्यू) 


फिल्म की कहानी काफी फ्रेश और दमदार है जिसमे नये जमाने के रिश्तों को बड़ी सरलता के साथ पर्दे पर उतारा गया है फिल्म मे दिखाया गया है की कैसे इस बदलते हुए जमाने ने आजकल के युवाओं मे प्यार के रिश्तों की वैल्यू कितनी घटा दी है। अब रिश्ते पक्की डोरियो से नही बल्कि कच्ची डोरियो से बंधे होते है जो कब टूट जाए कोई भरोसा नही। वाकई मे फिल्म की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग और मजेदार है जिससे कनेक्ट करने मे आपको बिल्कुल भी देर नही लगेगी। डायरेक्शन लाजवाब है इसमे कोई दोराह की बात नही है क्योंकि इससे पहले भी लव रंजन अपनी फिल्मों मे प्यार की नई नई परिभाषाएं देने मे काफी सफल रहे है। फिल्म आपको रोमांस और ढेर सारी कॉमेडी के साथ साथ इमोशनल जर्नी पर भी ले जायेगी। इसमे जबरदस्त वनलाइनर्स और मजाकिया किस्म के लंबे चौड़े डायलॉग है जो आपके होंठो पर मुस्कान लाने का वादा करते है। लेकिन फिल्म के कुछ डायलॉग ऐसे भी है जो बेतुके लगते है और यही डायलॉग इस फिल्म का नेगेटिव पॉइंट भी है। किरदारों की बात करे तो चालबाज लड़के और चालाक लड़की के किरदार मे रणवीर कपूर और श्रद्धा ने बबाल मचा दिया है। रणवीर और श्रद्धा की यह जोड़ी पर्दे पर फ्रेश वाईव देती है। रणवीर अपने चॉकलेटी किरदार से दर्शकों का मनोरंजन करने मे खूब सफल रहे उन्हे ऐसे किरदारों मे देखने का मजा ही कुछ और है दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर भी अपने किरदार मे काफी बोल्ड और खूबसूरत दिखी। एक्टिंग भी इनकी बेहद उम्दा थी। इसके अलावा कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी अपने जिस अंदाज के लिए जाने जाते है उन्होंने अपना वही अंदाज फिल्म मे भी बरकरार रखा उनकी एक्टिंग स्किल भी काफी बेहतर लगती है। 













 



Top Post Ad

Below Post Ad