बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो चुकी है। तेजस अक्टूबर के महीने मे टाइगर श्रोफ की फिल्म 'Ganpath' और थलापति विजय की फिल्म 'Leo' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्माताओं ने इसे 5 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ करने का फैसला लिया था लेकिन रिलीज़ डेट और आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को 'Ganpath' और 'Leo' के साथ सिनेमाघरों मे रिलीज़ होगी।
सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन मे बनने जा रही यह फिल्म एक साहसी भारतीय महिला पायलट की कहानी दिखाने वाली है। जो भारतीय वायु सेना के इतिहास से प्रेरित है, फिल्म दर्शकों को वायुसेना द्वारा किये गए सबसे चिनौतीपूर्ण लड़ाकू अभियानों से भी रूबरू करायेगी।
Tejas Movie Cast In Hindi
कंगना रनौत, अंशुल चौहान, वरुण मित्रा, संकल्प गुप्ता, आकाश अहुजा
Tejas Movie Release Date
कंगना रनौत के लीड वाली यह फिल्म 20 अक्टूबर 2023 से सिनेमाघरों मे दस्तक देगी।