Header Ad

Top 5 Desh Bhakti Movies In Hindi : दिलों मे शोले भड़का देगी बॉलीवुड की यह देशभक्ति फिल्में

Patriotic Movies 2023 : इस साल हमारा देश भारत आजादी के 77 साल (77Th Independence Day) पूरे कर रहा है और इस मौके पर पिछली साल की तरह अमृत महोत्सव 2.0 (Amrit Mahotsav 2.0) मनाया जा रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर एक बार फिर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। देश के घर-घर मे तिरंगे की बहार छाई है। तो चलिए आज हम इस सुनहरे दिन पर बॉलीवुड की Top 5 Desh Bhakti Movies List के बारे मे बताते है जिन्हे देखने के बाद आपके रोम रोम मे चिंगारी सुलगने लगेगी। 

Best Patriotic Movies In Hindi

Top 5 Desh Bhakti Movies In Hindi


1. Shershaah 

Best patriotic Movies In Hindi

यह 2021 मे रिलीज़ हुई एक शानदार देशभक्ति मूवी है जिसे आप इस सुनहरे मौके पर देख सकते है फिल्म मे आपको देश प्रेम के साथ-साथ एक रुला देने वाली लव स्टोरी भी देखने मिलेगी। फिल्म की कहानी देश मे वीर सैनिक कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी से जुड़ी है जिन्होंने कारगिल की लड़ाई मे योगदान देकर भारत को जीत दिलाई थी। फिल्म आपको सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लीड रोल मे नजर आयेंगे। विष्णुवर्धन के निर्देशन मे बनी इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देख सकते है। 


2. Uri : The Surgical Strike  

Best Patriotic Movies In Hindi

विक्की कौशल के लीड रोल वाली यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है जिसमे यमी गौतम, परेश रावल और मोहित रैना जैसे टैलेंटेड कलाकार भी मुख्य किरदारों मे देखने मिलेंगे। 2019 मे रिलीज़ हुई यह फिल्म भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की कहानी दिखाती है जिन्होंने 2016 मे कश्मीर के उरी में सैन्य टुकड़ी पर होने वाले हमले का  बदला एक गुप्त अभियान चलाकर लिया था। आदित्य धर के निर्देशन मे बनी यह फिल्म आप जी5 पर देख सकते है। 


3. Bhuj

Best Patriotic Movies In Hindi

'भुज' एतिहासिक घटना पर आधारित बॉलीवुड की दमदार फिल्मों मे से एक है। 2021 की इस फिल्म मे आपको अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल मे देखने मिलेगी। भुज स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के अदम्य साहस के साथ उनके जोश और जुनून की कहानी दिखाती है। अपने इसी जोश के चलते विजय ने 1971 के युद्ध मे पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा भुज एयरबेस बर्बाद करने के बाद गाँव की 300 महिलाओ को लेकर रातभर मे रनवे मरम्मत करके तैयार किया था। अभिषेक दुधैया के निर्देशन मे बनी इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है।

Best Bollywood Desh Bhakti Film

4. Keshri

Best Patriotic Movies In Hindi

2019 की यह फिल्म एक रियल वार की कहानी पेश करती है। फिल्म मे आपको ब्रिटिश इंडियन आर्मी के सैनिक हवलदार इशर सिंह की कहानी दिखायी जायेगी जिन्होंने अपने 21 सिख सैनिकों के साथ मिलकर 10000 पश्तून आक्रमणकारियों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लडी और अंतिम साँस तक सारागढ़ी किले की रक्षा की थी। फिल्म मे आपको अक्षय कुमार लीड रोल मे नजर आयेंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन वाली इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते है।


5. Mission Mangal

Best Patriotic Movies In Hindi

मिशन मंगल भी एक सच्ची घटनाओ पर आधारित फिल्म है जिसमे अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और सर्मन जोशी लीड रोल मे देखने मिलेंगे। 2019 की यह फिल्म इसरो के मार्श प्रोजेक्ट की कहानी है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों का एक समूह व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन से संघर्ष करते हुए एकमात्र मकसद मार्श ओर्बिटर मिशन के लिए अथक प्रत्यास करता है। जगन शक्ति के निर्देशन मे बनी इस बेहतरीन फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते है।



Top Post Ad

Below Post Ad