Header Ad

Lootere Web Series Trailer Review : समुद्री लूटेरों से भिड़ते नजर आए रजत कपूर, जानिए कैसा है लुटेरे का ट्रेलर

Lootere Web Series Trailer Review : समुद्री लूटेरों से भिड़ते नजर आए रजत कपूर, जानिए कैसा है लुटेरे का ट्रेलर 

Lootere Web series Trailer Review Hindi


Lootere Trailer Out : फाइनली रजत कपूर की सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर वेबसीरीज ’Lootere’ का ट्रेलर आज यानी 6 मार्च को सामने आ चुका है। सीरीज में रजत कपूर के साथ विवेक गॉम्बर, आमिर अली, अमृता खानविलकर मुख्य किरदारों में नजर आयेंगे। इस सीरीज में रजत कपूर ने शिप कैप्टन का किरदार निभाया है। ट्रेलर के मुताबिक सीरीज की कहानी समुद्री लुटेरों पर आधारित होने वाली है जो शिप को हाईजैक कर लेते है। जय मेहता के निर्देशन में बनी यह सीरीज 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।


कैसा है ’लुटेरे’ का ट्रेलर (Lootere Webseries Trailer Review)

लुटेरे का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। जिसकी शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है ’जन्नत में नौकर बनने से अच्छा नर्क में राजा बनो’ आगे ट्रेलर में सोमालिया नाम का एक समुद्र दिखाया जाता है जिसके बीचों बीच रजत कपूर का जहाज है और उस जहाज को लूटने के लिए सोमेलियन पाइरेट्स दर्जनों की संख्या में आ रहे है। ऐसे में रजत कपूर अपने जहाज को बचाने की कोशिश करते है लेकीन वह शिप को समुद्री लुटेरों से नही बचा पाते और शिप हाईजैक हो जाता है। ट्रेलर में रजत कपूर एक नए अंदाज में नजर आते है उनकी दमदार एक्टिंग ट्रेलर में साफ दिखाई देती है। वह अपने शिप को सही सलामत मंजिल तक पहुंचाने के लिए जान की बाजी लगाने के लिए भी तैयार है। ट्रेलर में जो बैकग्राउंड म्यूजिक सुनने मिलता है वह सिचुएशन की गंभीरता को दर्शाता है। इसके अलावा ट्रेलर में अन्य कलाकार भी नजर आते है जो अपने रोल बखूबी निभा रहे है।


कब रिलीज होगी (Lootere Webseries Release Date) 

रजत कपूर अभिनीत सस्पेंस थ्रिलर वेबसीरीज Lootere 22 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्री

म होगी।

Top Post Ad

Below Post Ad