हेल्लो दोस्तों क्या आप भी ढूंढ रहे है Upcoming Bollywood Movies 2022 तो दोस्तों आज हम आपको बताने वाले है 2022 में आने वाली बॉलीवुड मूवीज ( New Bollywood Movies 2022 ) के बारे में तो दोस्तों चलिये शुरु करते है
1.RRR
Genre - Action Drama.
एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित ये पीरियड एक्सन ड्रामा फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है जिसमे साउथ के दो जानेमाने दिग्गज कलाकार जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य भूमिका मे होंगे इसके अलावा अजय देवगन और आलिया भट्ट भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। फिल्म मे 1920 के दौर के दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अलुरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी दिखाई जायेगी जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ जमकर विद्रोह किया था। बता दे की लगभग 400 करोड़ की लागत मे बनी ये फिल्म रिलीज़ से पहले ही करोडो का व्यापार कर चुकी है और लोगो का अनुमान है की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
Cast - जूनियर एनटीआर, रामचरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट
Release Date - 07 जनवरी 2022
Genre - Romance Drama.
बाहुबली से दुनिया भर मे अपनी पहचान बनाने वाले तेलुगु सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर फिल्म राधे श्याम से अपने पुराने अंदाज मे नजर आने वाले है, बता दे की फिल्म मे प्रभास एक हस्तरेखा शास्त्री विक्रमादित्य की भूमिका मे दिखाई देंगे वही दूसरी तरफ पूजा हेगड़े इटली की प्रिंसेस के रूप मे नज़र आने वाली है,फिल्म की कहानी 1970 के एरा की है और यूरोप बैकग्राउंड पे आधारित पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो लगभग 300 करोड़ के बजट मे बनकर तैयार हुई है। फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के जाने माने निर्देशक राधा कृष्णा ने किया है और ये फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी भाषा मे भी रिलीज़ होने वाली है।
Cast - प्रभास, पूजा हेगड़े, कृष्णम राजू, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, कुणाल रॉय कपूर।
Release Date - 14 जनवरी 2022
3.Prithviraj
Genre - Action, Drama, History.
हाल ही मे रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी की सफलता के बाद अक्षय कुमार यश राज फिल्म के बैनर तले बनी पृथ्वीराज मे नजर आने वाले है। बता दे की फिल्म का टीजर भी रिलीज़ कर दिया गया है जिसमे अक्षय कुमार भारत के महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान के मुख्य रोल मे दिखाई दे रहे है फिल्म की कहानी इतिहास के एक प्रसिद्ध महाकाव्य पृथ्वीराज रासो पे आधारित है। बता दे की फिल्म हिंदू राजपूत योद्धा पृथ्वीराज चौहान के संघर्ष और वीरता के साथ साथ संयोगिता से उनके विवाह की कहानी भी बया करेगी । डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म मे अक्षय कुमार के अलावा संजय दत्त , सोनू सूद और मिस वर्ल्ड रही मानुषी चिल्लर भी मुख्य भूमिका मे होंगीं।
Cast - अक्षय कुमार, सोनू सूद, संजय दत्त, मानुषी चिल्लर, आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तनवर।
Release Date - 21 जनवरी 2022
4.Shamshera
Genre - Action Drama
रणवीर कपूर अपनी फिल्म संजू की हिट के बाद एक और दमदार फिल्म शमशेरा मे नजर आने वाले है, जो एक हिंदी भाषी पीरियड ड्रामा फिल्म है। कहानी को कथित तौर पे 1800 के उस दशक मे सेट किया गया है जब शमशेरा नाम का एक डकैत अंग्रेज शासन के खिलाफ विद्रोह की आग को हवा देकर अपने हक की लड़ाई लड़ता हुआ ब्रिटिश शासन को धूल चटाता है। यश राज फिल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म मे आपको रणवीर कपूर के अलावा संजय दत्त भी नजर आने वाले है रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मे संजय दत्त का किरदार लाजवाब होगा। बता दे की फिल्म को करण मल्होत्रा द्वारा लिखा और डायरेक्ट किया गया है।
Cast - रणवीर कपूर, संजय दत्त, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, रोनित रॉय, त्रिधा चौधरी ।
Release Date - 18 मार्च 2022
5.Maidaan
Genre - Drama, Historical, Sport
अजय देवगन साल 2022 मे बहुत सारी फिल्मो मे नज़र आने वाले है जिसमे से एक है मैदान जिसमे अजय देवगन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सैय्यद अहमद रहीम की मुख्य भूमिका मे होंगे जिन्होंने भारतीय फुटबॉल कोच के रूप मे 13 साल का लंबा समय देकर फुटबॉल के खेल को आधुनिक रूप मे बदल दिया था। ये फिल्म सैय्यद अहमद की सच्ची कहानी पे आधारित होने वाली है जिसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है।
Cast - अजय देवगन, कीर्ति सुरेश, प्रियमणि, गजराज राव, रुद्रनील घोष, वैभव चौधरी, वैभव पलहाडे ।
Release Date - 03 जून 2022
6.KGF Chapter 2
केजीएफ की सक्सेस के बाद से ही केजीएफ चैप्टर 2 का नशा लोगो के सिर चढ़कर बोल रहा है और फैंस इसका बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे है एक रिपोर्ट के मुताबिक कहानी वही से शुरू होगी जहा पे पहले चैप्टर मे खत्म हुई थी यानी की गरुणा को मारने के बाद रॉकी गरीबो का मसीहा बन चुका है और अब चैप्टर 2 मे वो गरीबो की मदद करेगा साथ ही गरुणा के बाद रॉकी का सामना संजय दत्त यानी की अधीरा (सुर्यवर्धन का दूसरा बेटा अधीरा ) से होने वाला है तो टीजर से साफ पता चलता है की दोनो के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। कोलार गोल्ड माइंस की इस लडाई मे कौन जीतेगा और कौन हारेगा ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
Cast - यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, मलाविका अविनास,प्रकाशराज, श्रीनिधि शेट्टी.
Release date - 2022
7.Laal singh chadda
Genre - Comedy, Drama, War.
आमिर खान वैसे तो 3 इडियट्स और दंगल जैसी अच्छी फिल्मो के लिए जाने जाते है, लेकिन साल 2018 मे आई फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के फ्लोप होने के बाद उनकी वैल्यू ऑडिएंस के बीच मे थोड़ी सी घट चुकी है और अब ये कयास लगाए जा रहे है,की आमिर अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्डा से एक बार फिर उन्ही सुर्खियों मे होंगे जिनमे वो पहले हुआ करते थे। फिल्म की कहानी साल 1994 मे आई अमेरिकन फिल्म फोरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेंक होने वाली है | जिसका मुख्य प्लॉट पहले बताया जा रहा था की बाबरी मस्जिद के विध्वंस की कहानी बया करेगा लेकिन अब एक रिपोर्ट मे बताया जा रहा है की कहानी 1984 मे प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश भर मे हुए सिख दंगों पर आधारित होगी।
Cast - आमिर खान (लाल सिंह चड्डा के रूप मे),करीना कपूर खान (लाल सिंह की पत्नी रूपा के रूप मे), और मोना सिंह (लाल सिंह की बहन के रूप मे) इसके अलावा फिल्म मे नागा चैतन्य और योगी बाबू बनवीर सिंह भी फिल्म का मुख्य हिस्सा होंगे |
Release Date - वैसे फिल्म की घोषणा तो 2019 के मार्च मे ही हो चुकी थी और शूटिंग पूरी होने के बाद इसे साल 2020 मे क्रिशमश के मौके पे रिलीज़ किया जाना था लेकिन कोरोना की एंट्री के बाद इसकी रिलीज़ को टाल दिया गया था और अब ये फिल्म 2022 मे रिलीज़ होने जा रही है।
8.Jersey
Genre - Sport Drama.
शाहिद कपूर की अपकमिंग मूवी जर्सी काफी लम्बे समय से सुर्खियों मे है और अब ये साल 2022 मे आने के लिए तैयार है। बता दें की फिल्म पूरी तरह से तेलुगु फिल्म जर्सी की हिंदी रीमेक होने वाली है, जिसमे साउथ सुपरस्टार नानी मुख्य भूमिका मे थे और अब शाहिद कपूर इसका हिंदी संस्करण लेकर आ रहे है, कहानी रणजी ट्रॉफी खेलने वाले एक असफल क्रिकेटर की है ,जो सालों पहले पॉलिटिक्स के चलते क्रिकेट को छोड़ देता है लेकिन क्रिकेट को एक बार फिर 36 साल की उम्र मे जीवंत करने का फैसला करता है वो भी अपने बेटे को खुश करने और पैसों की तंगी से निपटने के लिए। बता दे की कबीर सिंह की सक्सेस के बाद ये शाहिद की दूसरी साउथ रीमेक फिल्म होगी और फिल्म का निर्देशन एक बार फिर गौतम तिन्नूनुरी ही कर रहे।
Cast - शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर, रोनित कामरा।
Release Date - 2022
9.Banda Singh
Genre - Action, Historical Thriller.
अरशद वारसी अपकमिंग फिल्म Banda singh का पहला पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। जिसमे अरशद काले रंग का कुर्ता माथे पे कत्थाई रंग की पगड़ी और एक हाथ मे डंडा,दूसरे हाथ मे फावड़ा लिए दिखाई दे रहे है। इसके साथ-साथ पोस्टर मे आपको मेहर विज और उनके पीछे छुपी एक छोटी बच्ची भी दिखाई दे रही है। फर्स्ट लुक से पता चलता है की फिल्म मे अरशद वारसी एक नये अवतार मे आपके सामने आने वाले है। फिल्म सच्ची घटनाओ पे आधारित होने वाली है जो उत्तर प्रदेश के एक आदमी और उसके परिवार की कहानी है। फिल्म मे अरशद वारसी और मेहर विज मुख्य भूमिका मे होंगे। इसका निर्देशन कार्य अभिषेक सक्सेना को सौपा गया है।
Cast - अरशद वारसी, मेहर विज
Release Date - आपकी जानकारी के लिए बता दे की फिल्म की शूटिंग नवंबर 2021 से स्टार्ट होने वाली है और ये फिल्म 2022 के खत्म होने से पहले आपको पर्दे पे देखने मिल सकती है।
10.Mission Majnu
Genre - Action,Drama.
सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी फिल्म शेरशाह की सफलता के बाद 2022 मे एक बड़ी स्पाई थ्रिलर फिल्म लाने की तैयारी मे है, जिसका टाइटल नाम मिशन मजनू रखा गया है। फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओ पर आधारित होने वाली है जिसमे एक भारतीय जासूस पाकिस्तान के अंदर घुसकर एक बहुत खतरनाक और गुप्त आपरेशन को अंजाम देता है फिल्म मे सिद्धार्थ के अपोजिट रोल मे साउथ एक्ट्रेस रस्मिका मंधाना नजर आने वाली है जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेव्यू करने जा रही है।
Cast - सिद्धार्थ मल्होत्रा, रस्मिका मंधाना, शारीब हाशमी, कुमुद् मिश्रा।
Release Date - 2022